बक्सर: बसपा में बड़ी टूट: बिहार प्रभारी की कार्यशैली से नाराज़ दर्जनों पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफ़ा
Buxar, Buxar | Jan 5, 2026 इन दिनों बहुजन समाज पार्टी का बक्सर जिला ईकाई राजनीतिक संकट से जूझ रहा है। 2 दिन पहले हीं बक्सर सदर विधानसभा से उम्मीदवार रहे अभिमन्यू सिह कुशवाहा समेत 3 लोगों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित करने के बाद अब पार्टी में 1 बड़ा राजनीतिक भूचाल आ गया है। बक्सर जिला इकाई के वर्तमान एवं निवर्तमान पदाधिकारियों ने सामुहिक इस्तिफा दे दिया है।