बक्सर: जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर 'रोको टोको' अभियान, 12 गिरफ्तार और ₹6000 जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | Jan 5, 2026 बक्सर जिले के सभी थाना क्षेत्र में रोको टोको अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी थाना क्षेत्र में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही विभिन्न वाहन चालकों से वाहन अधिनियम के उल्लंघन के मामले में ₹6000 वसूली भी जुर्माना के रूप में किया गया है। इस दौरान हत्या के प्रयास कांड के मामले में तीन लोगों को तथा शराब सेवन के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।