बक्सर: वीर कुंवर सिंह पुल से उत्पाद विभाग ने लगभग ₹6 लाख की 499.92 लीटर शराब ज़ब्त की
Buxar, Buxar | Jan 5, 2026 बक्सर उत्पाद विभाग की टीम को रविवार सोमवार की दरमियानी रात लगभग 1:00 बजे बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। इसकी जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक मोहम्मद अशरफ जमाल ने बताया कि वीर कुंवर सिंह पुल उत्पाद इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी के नेतृत्व में वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश की सीमा से वीर कुंवर सिंह पुल से एक फोर्ड एंडेवर कार आती हुई दिखाई दी.