बिहार: सदर अस्पताल का सीएस कार्यालय बाइक स्टैंड में तब्दील, स्टैंड होने के बावजूद स्वास्थ्यकर्मी मनमानी कर रहे हैं
Bihar, Nalanda | Nov 11, 2024 बिहार शरीफ सदर अस्पताल का सीएस कार्यालय इन दिनों बाइक स्टैंड बना हुआ है। हर दिन बरामदा में दर्जनों वाहन पार्किंग की जाती है,परिसर में स्टैंड होने के बावजूद स्वास्थ्यकर्मी मनमानी कर रहे हैं,सूत्रों के अनुसार यह जानकारी सोमवार की दोपहर 3:00 बजे मिली उन्होंने कहा कि कई कर्मियों का कहना है कि चोरी की डर से बाइक को यहां लगाते हैं।