पन्ना: घर में सो रही महिला को सांप ने डसा, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
Panna, Panna | Aug 19, 2026 पन्ना के खजरी कुडार गांव में सांप के काटने से लक्ष्मी आदिवासी की मौत हो गई। सात दिन पहले ही बेटी को जन्म देने वाली लक्ष्मी को सोते समय सांप ने डसा था, जिसका अहसास देर से हुआ। तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे तीन मासूम बच्चियां छोड़ गई है।