हुज़ूर: वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर, एक्टिवा, बाइक और कार को मारी टक्कर, महिला घायल
Huzur, Bhopal | Mar 9, 2026 भोपाल के वीआईपी रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक एक्टिवा, एक अन्य बाइक और एक कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार सवार महिला को हल्की चोट आई है। घटना कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।