पुपरी: पुपरी शहर स्थित रैन बसेरा के निकट संदिग्ध अवस्था मे एक युवक की मौत
पुपरी शहर स्थित रैन बसेरा के निकट मंगलवार को पांच बजे शाम में असरफ राइन अचेता अवस्था मे पड़ा मिला। लोगो के सहयोग से उसे पुपरी पीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया है। सूचना पर पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि अशरफ की मौत कैसे हुई है।