बांका: गांधी चौक पर शराब के नशे में हंगामा करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Nov 26, 2024 शहर के गांधी चौक पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने सोमवार की रात 10 बजे गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गांधी चौक पर मोतीपुर निवासी सुनील कुमार साह शराब के नशे मे हंगामा कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया।