बांका: बड़वासनी पंचायत में बाल विवाह निषेध पदाधिकारी ने बाल विवाह रोका
Banka, Banka | Nov 25, 2024 कटोरिया प्रखंड के बाल विवाह निषेध पदाधिकारी के नेतृत्व में सोमवार की सुबह करीब 11 बजे एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया गया। जिसमें आपातकालीन सेवा 112, उड़ान परियोजना प्रतिनिधि, डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन प्रतिनिधि और चाइल्ड हेल्पलाइन के सक्रिय सदस्यों के सहयोग से बड़वासनी पंचायत में एक संभावित बाल विवाह को रोका।