कैराना: कांधला में जसाला के निकट दो बाइकों की भिड़ंत, दो युवक घायल, एक को किया गया रेफर
कांधला थाना क्षेत्र के जसाला के निकट सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि दो बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घायलों के नाम मोनू कुमार व धर्मेंद्र कुमार बताए गए हैं।