हुज़ूर: मोहन सरकार का एक साल पूरा होने पर 'जन कल्याण पर्व' के दौरान 16 दिन में प्रदेश को मिलेगा करीब ₹16 हजार करोड़ का तोहफा
Huzur, Bhopal | Dec 10, 2024 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल को एक साल पूरे हो गए हैं। इन 12 महीनों के भीतर सरकार ने कई बड़ी घोषणाएं की और प्रदेश वासियों को लिए अपना पिटारा खोला। लेकिन अब मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों को 16 दिन में 16 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देकर इस खुशी को दोगुना करेंगे। दरअसल, 11 से 26 दिसम्बर तक जनकल्याण पर्व मनाया जाएगा।