सागर नगर: सागर शहर में निकली स्वच्छता स्वाभिमान वाहन रैली, शहरभर में गूंजा “सागर को नंबर-1 बनाओ”
नगर निगम सागर ने स्वच्छता स्वाभिमान अभियान के तहत संजय ड्राइव रोड स्थित नवनिर्मित घाट से सोमवार को विशाल वाहन रैली निकाली। सुबह 8 बजे विधायक शैलेन्द्र जैन और महापौर संगीता तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई संविधान चौक पहुंची, जहां डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सफाईमित्रों का सम्मान किया गया।