नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आचार्य रघुवीर इंटर कॉलेज में हुई लाखों की चोरी
महाराजपुर थानाक्षेत्र क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रूमा स्थित आचार्य रघुवीर इंटर कालेज में बुधवार गुरुवार मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने विद्यालय के दस्तावेज, विद्युत उपकरण और एक लाख चालीस हजार रुपये समेत लाखों का माल पार कर दिया। विद्यालय प्रबंधन ने गुरुवार 1बजे बताया कि विद्यालय में रात्रि निगरानी करने के लिए एक चौकीदार भी नियुक्त है। इसके बावजूद चोरी घटना हुई।