नरवल: महाराजपुर में नाबालिक से दुष्कर्म के एक आरोपी की गिरफ्तारी, एक की तलाश जारी: पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने दी जानकारी
विगत दिवसों में थाना महाराजपुर क्षेत्र में घटित नाबालिग बालिका के साथ अज्ञात युवकों द्वारा किए गए सामूहिक दुष्कर्म की घटना के सफल अनावरण एवं गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने बुधवार 3 बजे बताया कि, आरोपी महेश की गिरफ्तारी की गई जबकि उसके दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।