मड़ावरा: पिपरट और बम्होरी कलां में लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार
पिपरट और बम्होरी कलां में लड़ाई झगड़ा करने के आरोप में पुलिस ने 3 लोगों को अलग अलग स्थान से गिरफ्तार किया है।इस मामले में सोमवार को शाम करीब 4 बजे थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पिपरट और बम्होरी कलां में लड़ाई झगड़ा करके शांति व्यवस्था भंग कर रहे हैं इसी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर अलग अलग स्थान से 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।