शहर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शुक्रवार को जिला अस्पताल के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया। मायके पक्ष के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए अस्पताल चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।