लखनपुर: ग्राम जमगवा हाई स्कूल में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव हुआ संपन्न, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लखनपुर जनपद अध्यक्ष रहे शामिल
सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के लखनपुर विकासखंड की ग्राम जमगवा हाई स्कूल में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम हुआ संपन्न।नव प्रवेशी बच्चों को साला प्रवेश करा अतिथियों ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा स्कूल परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष लखनपुर जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।