अमानगंज। मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमानगंज शशि कपूर गढ़पाले ने वार्ड क्रमांक 13 में निर्माणाधीन सीसी रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित कर्मचारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।