नंगल में श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा के सोशल मीडिया वॉलंटियर्स की कार्यशाला आयोजित
सोशल मीडिया आज जनसंवाद और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है: डॉ. सुभाष शर्मा
नंगल में श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के सोशल मीडिया वॉलंटियर्स की एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाना तथा डिजिटल माध्यमों पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म, डिजिटल कम्युनिकेशन, कंटेंट निर्माण, सकारात्मक प्रचार और सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही इस बात पर जोर दिया गया कि सोशल मीडिया के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के साथ निरंतर संवाद स्थापित किया जाए और आम लोगों की समस्याओं एवं सुझावों को भी उचित मंच तक पहुंचाया जाए।
इस अवसर पर डॉ. सुभाष शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा पंजाब ने कहा कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया केवल प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि जनसंवाद और जनजागरण का एक महत्वपूर्ण साधन बन चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से डिजिटल भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में पार्टी के सोशल मीडिया वॉलंटियर्स की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को तथ्यों के साथ जनता तक पहुंचाना चाहिए। प्रत्येक वॉलंटियर को अनुशासन, सकारात्मक सोच और पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
डॉ. शर्मा ने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र में सोशल मीडिया की एक मजबूत और सक्रिय टीम तैयार करना समय की आवश्यकता है, ताकि संगठन की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से हर वर्ग तक पहुंचाया जा सके।
कार्यशाला में बड़ी संख्या में सोशल मीडिया वॉलंटियर्स एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मुकेश नड्डा , हरमन प्रिंस , रमन शर्मा , विक्रांत परमार , मोहित शर्मा , वरिंदर विक्की , जगदीप पिंकू , अलका एरी , रवि शर्मा , शिवानी सिंह , अनिल बाऊ, प्रदीप कोटला , बंटी ब्रह्मपुर , रजनीश पासीवाल सहित बढ़ी संख्या में कार्यक्रम उपस्थित थे ।