अकलतरा: अकलतरा नगर पालिका के वार्ड 11 में भाजपा ने गुपचुप बेचने वाली महिला को बनाया प्रत्याशी, चुनावी मैदान में उतारा
अकलतरा नगर पालिका के वार्ड 11 में भाजपा ने गुपचुप बेचने वाली को पार्षद प्रत्याशी बनाया है और चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा की पार्षद प्रत्याशी का नाम संतोषी कैवर्त है, जिनका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। 15 वर्ष की उम्र से गुपचुप बना रही और पिछले 20 बरसों से इसी कार्य से जुड़ी हैं। इस तरह अकलतरा में उनकी 'गुपचुप वाली दीदी' के नाम पहचान है।