अकलतरा: नरियरा सहित जिले की 7 नगर पंचायतों में BJP ने अध्यक्ष प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की
जांजगीर-चाम्पा जिले की 7 नगर पंचायतों में भाजपा ने अध्यक्ष प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। बीजेपी ने खरौद नगर पंचायत में गोविंद यादव, राहौद नगर पंचायत में प्रतिभा देवी कश्यप, शिवरीनारायण नगर पंचायत में राहुल थवाईत, पामगढ़ नगर पंचायत में प्रियंका टण्डन, बलौदा नगर पंचायत में जमुना देवी रात्रे सहित अन्य प्रत्याशियों की सूची जारी की है।