अकलतरा: अमरताल गांव में हाइवा के कुचलने से पिता-पुत्री की मौके पर हुई मौत, मुआवजे के बाद शांत हुआ चक्काजाम, पत्नी बाल-बाल बची
सुकली गांव निवासी केशव प्रसाद राठौर, अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक में सवार होकर नरियरा गांव जा रहे थे, तभी अमरताल गांव में हाइवा ने कुचल दिया और हादसे में पिता केशव प्रसाद राठौर, बेटी पूर्णिमा राठौर की मौत हो गई, वहीं बाइक में सवार पत्नी दूर छिटक गई जिससे उसकी जान बच गई है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर और घटनाकरित वाहन को जब्त कर लिया है और जांच में जुटी हुई है।