अकलतरा: NH-49 अमरताल गांव में हाइवा के कुचलने से पिता-पुत्री की हुई मौत, चक्काजाम करने वाले 8 नामजद सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज
अकलतरा थाना क्षेत्र के NH-49 अमरताल गांव में चक्काजाम करना ग्रामीणों पर भारी पड़ गया। मामले में पुलिस ने चक्काजाम करने वाले रघुनाथ डहरिया, राहुल सोनवानी, आलोक रात्रे, शैलेन्द्र खांडेकर, रामकुमार खांडेकर, मयंक ब्यास, सुशांत सिंह, अमर राठौर सहित अन्य लोगों के खिलाफ BNS की धारा 126(2), 191(2) के तहत केस दर्ज किया है।