जहां कभी नक्सलियों की दहशत थी, वहां आज रात 10 बजे प्रशासन और ग्रामीण एक साथ बैठकर शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के भविष्य पर चर्चा कर रहे हैं। 🌱📚
कांकेर कलेक्टर श्री कुंदन कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी देर रात कोयामुरी पहुंचे और ग्रामीणों, बच्चों, गायता, पटेल, मांझी एवं सामाजिक पदाधिकारियों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं।
📚 बच्चों ने जेईई-नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग की मांग रखी
🏥 स्वास्थ्य, सिकल सेल जांच, मलेरिया से बचाव और सुपोषण पर हुई चर्चा
🛣️ सड़क, स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य, रोजगार एवं पुल-पुलिया की मांगों पर हुई बातचीत
दिन में ग्राम सोड़े के ‘बिदिया केतुल’ पुस्तकालय का निरीक्षण और रात में कोयामुरी में ग्रामीणों के साथ चौपाल—यह है बदलते बस्तर की नई तस्वीर।
40 views | Kanker, Chhattisgarh | Sep 4, 2026