गरखा: महमदा गरखा मार्ग पर मद्य निषेध विभाग ने ऑटो के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
Garkha, Saran | May 27, 2025 सारण जिले में मध निषेध अभियान के तहत मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग टीम ने मंगलवार के दोपहर लगभग 1 बजे महमदा-गड़खा मुख्य मार्ग पर एक तीन पहिया वाहन ऑटो को अवैध विदेशी शराब के परिवहन में जप्त किया. इस दौरान दो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया। विभाग द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.