गरखा: गरखा के मटखौना गांव के पास सड़क हादसे में महिला की मौत
Garkha, Saran | May 25, 2025 गरखा थाना क्षेत्र के मटखौना गांव के समीप रविवार की सुबह एक महिला की ट्रक के चपेट में आने से मौत हो गई। जिसे गरखा पुलिस ने शव को कब्जे में कर रविवार को 7:30 बजे पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। मृतका गरखा थाना क्षेत्र के मटखौना निवासी बाबूलाल राम की 72 वर्षीय पत्नी मीना देवी बताई जाती है।