फिरोजाबाद: कैमरा देखते ही फरार हुए कर्मचारी, नगला नत्थे में घटिया निर्माण की खुली पोल!
फिरोजाबाद: थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव नगला नत्थे में प्राथमिक विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य में ग्रामीणों ने जमकर लगाए धांधली के आरोप।
ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर DDM NEWS LIVE को भेजा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि फर्श का निर्माण मानक के विपरीत हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि डेढ़ इंच गिट्टी की जगह बहुत कम मटेरियल डाला जा रहा है, जिससे फर्श बनते ही उखड़ रहा है।
सबसे बड़ी बात - जब ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाना शुरू किया तो मौके पर मौजूद कर्मचारी कैमरा देखते ही इधर-उधर भागते और बचते नजर आए। मानो चोरी पकड़ी गई हो।
जब ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को मौके पर बुलाया तो प्रधान ने आने से मना कर दिया।
अब सवाल ये है कि जब बच्चों के पढ़ने वाले स्कूल में ही ऐसा घटिया काम होगा, तो बच्चों का भविष्य कैसे बनेगा? ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांच की मांग की है।
"डिस्क्लेमर: ये वीडियो ग्रामीणों द्वारा प्राप्त हुआ है, DDM NEWS आरोपों की पुष्टि नहीं करता। प्रधान पक्ष अपना बयान दे सकता है।"
आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं 👇
वीडियो को शेयर जरूर करें - बच्चों के भविष्य का सवाल है 🙏
#Firozabad #FirozabadNews #NaglaNatthe #Narkhi #UttarPradesh #UPNews #PrimarySchool #GramPanchayat #Ghotala #ViralVideo #ViralReels #FacebookReels #DDMNewsLive #FirozabadKaSach #JantaKiAwaaz
Firozabad, Firozabad | Oct 6, 2026