शाहजहांपुर: जिगनेरा स्थित मेडिकल कॉलेज के छात्रों के बीच चलती बस में हुई मारपीट, 3 छात्र हुए घायल
शाहजहांपुर के जिगनेरा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में उस वक्त हड़कंप मच गया जब क्लास रूम में शुरू हुआ मामूली विवाद छात्रों के बीच हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। पैरामेडिकल और डायलिसिस यूनिट के छात्रों के दो गुट चलती बस में आपस में भिड़ गए, जिसमें तीन छात्र घायल हो गए। एक छात्र को गंभीर चोटें आने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है, वहीं दो अन्य को मामूली चोटे