महोबा: जिला सेवायोजन परिसर में स्वच्छता अभियान और अप्रेंटिसशिप संगोष्ठी का आयोजन, युवाओं को रोजगार योजनाओं की दी गई जानकारी
Mahoba, Mahoba | Jun 17, 2026 राजकीय आईटीआई, सेवायोजन विभाग और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता अभियान एवं अप्रेंटिसशिप संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक राकेश गोस्वामी, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।अतिथियों ने स्वच्छता का संदेश दिया तथा युवाओं को अप्रेंटिसशिप,कौशल विकास और स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी