रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के इस्लामनगर चौकी इलाके में मंगलवार शाम 4 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद युवक की हालत गंभीर हो गई और वह बेहोशी की अवस्था में घर के पास पड़ा मिला। परिजनों और ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल डायल 112 की पीआरवी-7994 मौके पर पहुंची।