श्रीनगर: सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सह ईसीसीई मेला का आयोजन किया गया
सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को 11 बजे आंगनबाड़ी केंद्र संख्या सात में पंचायत स्तरीय आंगन मिलन सह ईसीसीई मेला का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों के पोषण, मातृत्व सहायता, टीकाकरण, स्वास्थ्य एवं बाल कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही अभिभावकों को बच्चों के समुचित विकास एवं देखभाल के प्रति जागरूक किया।