कोरांव: कोरांव में जेबी इंडेन गैस सर्विस पर पर्ची कटवाने गए उपभोक्ता के जेब से पर्स व रुपए चोरी, पुलिस में की गई शिकायत
कोरांव बाजार स्थित जेबी इंडेन गैस सर्विस के कार्यालय में एक उपभोक्ता का पर्स चोरी हो गया। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हुई, जब उपभोक्ता गैस की पर्ची कटवाने गया था। चांदी थाना कोरांव निवासी विजय सिंह पर्ची काट रहे कर्मचारी से बात कर रहे थे। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब से पर्स निकाल लिया और फरार हो गया।