उज्जैन में वाहन चालकों से अवैध वसूली करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन के चिमनगंजमंडी थाना क्षेत्र के ग्राम कमेड़ में वाहन चलाने के एवज में अवैध रूप से रुपये मांगने, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और वाहनों में तोड़फोड़ करने के मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी विजय बरगुंडा ने अपने साथियों के साथ अलग-अलग घटनाओं में लोगों से रुपये की मांग की थी। एक मामले में शराब पीने के लिए रुपये मांगे गए, जबकि दूसरे मामले में पानी की गाड़ी चलाने के एवज में 5 हजार रुपये की मांग की गई थी।
आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी विजय बरगुंडा के खिलाफ विभिन्न थानों में 32 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जबकि आरोपी दीपक सिसोदिया के खिलाफ 7 मामले दर्ज हैं।
चिमनगंजमंडी पुलिस ने तीनों आरोपियों को 28 नवंबर को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक पाटीदार सहित पुलिस टीम की महत्�
Indore, Indore | Nov 29, 2026