पन्ना: कलेक्टर ने जनगणना प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाई
Panna, Panna | May 6, 2026 कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ऊषा परमार ने बुधवार को दोपहर 1:00 बजे कलेक्ट्रेट से जनगणना प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर लोगों को जनगणना-2027 के प्रति जागरूक करेगा।