10वीं के बाद इंजीनियर बनने का सुनहरा अवसर, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पन्ना में CLC राउंड से प्रवेश शुरू*
अगर आपका सपना कम समय में इंजीनियर बनने का है, तो 10वीं के बाद पॉलिटेक्निक डिप्लोमा आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। यह कोर्स 11वीं-12वीं के समकक्ष माना जाता है और इसके लिए न्यूनतम योग्यता सिर्फ 10वीं पास है।
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, पन्ना में वर्तमान में CLC राउंड के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया जारी है। यहां सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और मॉडर्न आफिस मैनेजमेंट जैसी चार प्रमुख शाखाओं में प्रवेश दिया जा रहा है।
पता –📍 गवर्नमेंट हॉस्पिटल रोड पॉलिटेक्निक ग्राउंड के सामने पन्ना
Panna, Panna | Jul 28, 2026