इटावा: बलरई इलाके में युवक ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Etawah, Etawah | Sep 19, 2025 बलरई थाना क्षेत्र के ग्राम नगला विशुन के रहने वाला 24 वर्षीय विजय पुत्र विनोद ने गुरुवार की रात्रि अज्ञात कारणों के चलते घर पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी पर स्वजन उसे रात्रि में ही 108 एंबुलेस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां रात्रि 10 बजे डॉक्टरों की देखरेख में उपचार किया गया। वह सूरत अहमदाबाद में काम करता था।