इटावा: इटावा जंक्शन से लूट, चोरी और गैंगस्टर समेत एक दर्जन मुकदमों में वांछित वारंटी अभियुक्त को जीआरपी ने किया गिरफ्तार
Etawah, Etawah | Sep 19, 2025 जीआरपी थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह 11 बजे इटावा जंक्शन के पूर्वी छोर के पास से लुट, चोरी, और गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे वारंटी अभियुक्त शाहरुख पुत्र शेरू निवासी टेंपो अड्डा मेवाती टोला को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर दोपहर 1 बजे जेल भेजा। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश शर्मा ने बताया शाहरुख लूट चोरी और गैंगस्टर एक्ट में वांछित था।