इटावा: पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों की फिटनेस के लिए एसएसपी ने दौड़ एवं ड्रिल करवाई, दंगा आदि से निपटने के लिए दिया प्रशिक्षण
Etawah, Etawah | Sep 19, 2025 पुलिस लाइन ग्राउंड पर शुक्रवार सुबह 8 बजे साप्ताहिक परेड में एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ कराई, साथ ही अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए व्यायाम आदि के टिप्स दिए। साथी दंगा आदि से निपटने के लिए उपकरण ऑन एवं फर्स्ट स्टैंड आदि के उपयोग के बारे में भी टिप्स दिए। सीओ आयुषी सिंह आदि मौजूद रही।