महरौनी: ग्राम गुढ़ा स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में पिछले एक सप्ताह से इंटरनेट के अभाव में बैंकिंग सेवाएं ठप, लोग परेशान
ग्राम गुढ़ा स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में बीते लगभग 1 सप्ताह से इंटरनेट सेवा के अभाव में बैंकिंग कार्य लगभग पूर्ण रूप से प्रभावित है।जिसके चलते स्थानीय एवं क्षेत्रीय ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उक्त मामले में संबंधित जिम्मेदारों से मामले को संज्ञान में लेते हुए बैंकिंग सेवा सुचारु करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की मांग की।