भभुआ: खजुरा स्कूल के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Sep 20, 2024 खजुरा स्कूल के पास आमने-सामने की दो बाइक की जोरदार टक्कर में एक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बेलावं थाना क्षेत्र के मझियावं गांव निवासी राम बिहारी राम का 35 वर्षीय पुत्र लालबाबू राम बताया जाता है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि अपने गांव से बाइक से वेल्डिंग दुकान पर ड्यूटी करने बेलावं जा रहा था। जहां सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई है।