रफीगंज: फिता बिगहा में पति ने पत्नी और बेटे की की पिटाई, पत्नी की हालत गंभीर, पति पर दूसरी शादी करने का लगाया आरोप
रफीगंज के फिता बिगहा में पति द्वारा बेटे एवं पत्नी की पिटाई का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है। घायल की पहचान अजहरुद्दीन की 36 वर्षीय पत्नी मोसरत प्रवीन एवं 10 वर्षीय हमादुल्ला के रूप में की गई है। पत्नी ने पति पर दूसरी शादी करने के नियत से मारपीट करने का आरोप लगाया है। सोमवार रात्रि 10:00 बजे रफीगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित का ब्यान लिया गया है।