रफीगंज: रफीगंज शहर के आरबीआर खेल मैदान के समीप स्थित शिव मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन, हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया
रफीगंज शहर के RBR खेल मैदान के समीप स्थित शिव मंदिर में सोमवार की रात्रि सावन माह की अंतिम सोमवारी रहने के कारण रुद्राभिषेक का आयोजन एवं भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार रात्रि 11:00 बजे सदस्यों ने बताया कि सावन माह भगवान शिव के लिए समर्पित है। इसलिए शिव भक्तो द्वारा यह आयोजन किया गया।