रफीगंज: रफीगंज मखदुमपुर पेट्रोल पंप के समीप ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, रेफर
रफीगंज मखदुमपुर पेट्रोल पंप के समीप गोह की ओर से रफीगंज की ओर आ रही बाइक सवार को पीछे से कैजुअल के माध्यम से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। जिससे बाईक सवार गंभीर रूप से गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने सोमवार संध्या 7:00 बजे बताया कि घायल को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।