रफीगंज: रफीगंज शहर के आर बी आर खेल परिसर के समीप गाली-गलौज का विरोध करने पर देवर ने भाभी के साथ की मारपीट
रफीगंज शहर के RBR खेल परिसर के समीप गाली गलौज का विरोध करने पर देवर द्वारा भाभी को मारपीट करने का मामला रविवार की रात्री प्रकाश में आया है। मारपीट में घायल मधु कुमारी ने रफीगंज थाना में आवेदन देते हुए उल्लेख किया है कि मेरे देवर विशाल कुमार सहित अन्य लोग द्वारा मारपीट की गई है। रविवार रात्रि 10:00 बजे थाना अध्यक्ष ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।