रसूलाबाद: रसूलाबाद में परशुराम स्मृति द्वार के समीप खुला नाला राहगीरों के लिए खतरा बना, नगर पंचायत की लापरवाही पर उठे सवाल
रसूलाबाद कस्बे के विषधन मार्ग तिराहे पर भगवान परशुराम स्मृति द्वार के पास खुला पड़ा नाला अब लोगों के लिए मुसीबत के साथ जानलेवा खतरा बनता जा रहा है।चीतीपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित इस नाले में महीनों से गंदगी और कूड़े का अंबार लगा हुआ है। इसके बावजूद नगर पंचायत की ओर से न तो सफाई कराई जा रही है और न ही खुले नाले को ढकने की व्यवस्था की गई है।हालात इतने खराब है