दमोह: जिले में 17 कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण, 8 के लाइसेंस निलंबित कर सील, 6 को नोटिस जारी
Damoh, Damoh | Jul 20, 2026 दमोह में किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक और कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर जिले की 17 कीटनाशक विक्रय दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच में अनियमितताएं मिलने पर 8 दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर उन्हें तत्काल सील कर दिया गया, जबकि 6 दुकानों को नोटिस जारी किए गए। पीसी, लाइसेंस नवीनीकरण की अनियमिताएं पाई गई।