धनौरा: मंडी धनौरा के मोहल्ला गांधीनगर में फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने किया हंगामा
गाव धनौरी मीर निवासी राम सिंह ने अपनी पुत्री ज्योति की शादी मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर निवासी उमेश के साथ एक साल पहले की थी। शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज भी दिया था। लेकिन ससुराल वाले उसे दहेज से खुश नहीं थे। बुधवार को लगभग 3:00 के आसपास में विवाहिता ज्योति का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला है।