धनौरा: गजरौला के गांव शकूराबाद में बच्चों के विवाद में जमकर हुई मारपीट, दंपत्ति हुए घायल
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव शकूराबाद में नईम का परिवार रहता है। नईम ने बताया है कि उसकी पत्नी मंगलवार सुबह लगभग 8:00 बजे गोबर डालने के लिए जा रही थी। बच्चों के विवाद के चलते उनके ही गांव के रहने वाले मुजफ्फर, तोहिद ने अपने साथियों संग मिलकर उसे पर जान लेवा हमला कर दिया। नईम जब बचाने पहुंचा तो उसे भी बेरहमी से पीटा गया।