धनौरा: गजरौला के पाल गांव में सड़क खराब होने से लोग परेशान, सड़क बनवाने की मांग की #jansamasya
गजरौला क्षेत्र के गांव पाल के रहने वाले शोभित कुमार, निर्मल गुप्ता, संदीप कुमार, जितेंद्र, अशोक कुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कि गजरौला को आने वाली सड़क पूरी तरह से खराब हो गई है। जिसकी वजह से कई हादसे भी हो चुके हैं। कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की लेकिन किसी ने इस और ध्यान नहीं दिया। आसपास के लोगों ने बताया है कि सड़क बन जाएगी।