धनौरा: गजरौला के गांव दरियापुर बुजुर्ग में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का बैनर पड़ा और जलाया, ग्रामीण थाने पहुंचे
बाबा साहेब डा.भीमराव आंबेडकर का बैनर फाड़कर जला दिया गया। जानकारी पर दलित समाज में रोष पनप गया। समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। गांव के ही कुछ लोगों पर बैनर जलाने का अंदेशा जताते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। क्षेत्र के गांव दरियापुर बुजुर्ग में एक दीवार पर बाबा साहेब डा.भीमराव आंबेडकर का बैनर लगा था। आरोप है कि सोमवार रात 11 बजे की घटना है।